देवी जागरण आज

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सिवनी में जबलपुर रोड पर स्थित ईश्वर नगर में शुक्रवार 11 अक्टूबर की रात्रि आठ बजे से देवी जागरण का कार्यक्रम संपन्न होगा। सार्वजनिक दुर्गाेत्सव समिति, ईश्वर नगर में प्रसिद्ध देवी गीत गायक राकेश तिवारी द्वारा देवी गीत की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही नगर के देवी गीत गायक अशोक अकेला व देवी गीत गायक भी देवी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।