युवराज सिंह चौधरी का निधन

 

 

अंतिम यात्रा आज 10 बजे

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। बरघाट निवासी युवराज सिंह चौधरी का शनिवार 09 मार्च को लगभग 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे बरघाट नगर में जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक स्व.बानू सिंह चौधरी के छोटे पुत्र थे।

युवराज सिंह का शनिवार की शाम लगभग चार बजे अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा जिसके चलते उनके परिजन उन्हें लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय सिवनी पहुँचे जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नि एवं एक पुत्र छोड़ गये हैं। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 10 मार्च को प्रातः 10 बजे नगर के देसाईबर्रा से निकाली जायेगी।