सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां के लिए किया प्रचार

 

 

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

लखनऊ (साई)। फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने गत दिवस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी मां और लखनऊ लोकसभा सीट से सपा-बसपा प्रत्याशी गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए प्रचार किया। यहां पर उन्होंने रोड शो किया और वोट मांगे। इस दौरान सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। उनका रोड शो हजरतगंज में जीपीओ से घंटाघर तक हुआ।

इससे पहले पूनम सिन्हा के नामांकन के समय पति शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे थे। साथ ही नामांकन के बाद किए गए रोड शो में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने हिस्सा लिया था। ऐसा पहली बार हुआ जब फिल्म स्टार सोनाक्षी मां के प्रचार के लखनऊ पहुंची। पूनम सिन्हा का लखनऊ में मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है।

पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सबसे धनवान प्रत्याशियों में एक हैं। पूनम सिन्हा की चल और अचल सम्पत्ति करीब 81 करोड़ रुपए की है। पति शत्रुघ्न सिन्हा की सम्पत्ति मिला दें तो दोनों की सम्पत्ति करीब दो अरब (190 करोड़ रुपए) हो जाती है। सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार जुहू मुम्बई निवासी पूनम सिन्हा की केवल चल सम्पत्ति ही करीब 18.67 करोड़ रुपए की है। वहीं अगर खेत, प्लाट, मकान, फ्लैट की बात की जाए तो करीब 62.65 करोड़ की अचल सम्पत्ति पूनम के नाम है।

1.15 करोड़ के जेवर

करोड़ पति पूनम सिन्हा के शपथ पत्र के मुताबिक 1.15 करोड़ रुपए के जेवर व अन्य मूल्यवान वस्तुएं हैं। जबकि बैंक खातों में 10.68 करोड़ रुपए जमा हैं।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.