पाटोत्सव कार्यक्रम 09 को, निर्विकल्प स्वरूप महाराज का आगमन 08 को

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम जन्मोत्सव 07 मई एवं श्रीमाता त्रिपुर सुंदरी मंदिर पाटोत्सव उपलक्ष्य में 09 मई को अपराहन 04 बजे से चार पहिया वाहन रैली, संध्या 07 बजे धर्मसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किया जायेगा।

इसके संबंध में धर्म सम्राट जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से मिलने विगत दिवस जिला ब्राह्मण समाज सिवनी का एक प्रतिनिधि मण्डल परमहंसी आश्रम ज्योतेश्वर पहुँचा।

प्रतिनिधि मण्डल ने महाराजश्री के समक्ष ब्राह्मण समाज संगठन सिवनी के पुर्नगठन की जानकारी देते हुए सिवनी के कार्यक्रमों में उनके पावन सानिध्य पाने हेतु आग्रह किया। महाराजश्री ने सामाजिक संगठन से निर्धारित तिथियों पर अपने पहले से निर्धारित धार्मिक आयोजन की व्यस्तता और समय अभाव के कारण सिवनी के कार्यक्रमों में पहुँच पाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकमानाएं देते हुए ब्राह्मण समाज के द्वारा किये गये विनम्र आग्रह पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में अपने परम शिष्य गीता मनीषी ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप को 09 मई पाटोत्सव, शोभायात्रा, धर्म सभा में सिवनी पहुँचने का भाव प्रकट किया।

जिला ब्राह्मण समाज प्रवक्ता पंडित मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि मण्डल में शामिल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश तिवारी, जिला महासचिव पंडित प्रशांत शुक्ला, नगर अध्यक्ष पंडित अशोक तिवारी, जिला कार्यसमिति सक्रिय सदस्य पंडित राम कुमार चतुर्वेदी, लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष पंडित रघुवीर शरण त्रिवेदी ने ब्रह्मचारीजी से भेंट कर विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी दी।

पाटोत्सव कार्यक्रम धर्म सभा में उनका पावन सानिध्य प्राप्त करने सादर आमंत्रित किया गया। ब्रह्मचारी महाराज ने अपने गुरु की भावना के अनुरूप सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश तिवारी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया और ब्राह्मण समाज संगठन को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी प्राप्त करके ब्रह्मचारी महाराज ने बुधवार 08 मई को अपराहन 04 बजे परमहंसी आश्रम से प्रस्थान कर लगभग 07 बजे सिवनी नगर पहुँचने की स्वीकृति प्रदान की है। ब्रह्मचारी महाराज ने शोभायात्रा एवं नंदीकेश्वर धाम सिवनी स्थित परशुराम भवन परिसर में निर्धारित गुरूवार 09 मई के कार्यक्रम श्रीमाता त्रिपुर सुंदरी का सहस्त्रार्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम शोभा यात्रा धर्म सभा में अपनी उपस्थिति हेतु स्वीकृति प्रदान की है।

ब्राह्मण समाज महासचिव पंडित प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मंगलवार 07 मई को विष्णु के षष्टम अवतार भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव, ब्राह्मण बालकों का कर्ण छेदन, यगोपवीत संस्कार 09 मई को शोभा यात्रा, धर्मसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.