चुनाव के दौरान बेहतर काम करने वाले होंगे सम्मानित

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। लोकसभा निर्वाचन के दौरान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।

इसके लिये सम्मानित किये जाने हेतु सिवनी जिला अंतर्गत प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से एक-एक सेक्टर अधिकारी एवं जिले के 145 सेक्टर में से, प्रत्येक सेक्टर में से एक-एक पीठासीन अधिकारी एवं एक-एक मतदान दल, महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र, दिव्यांग अधिकारी, कर्मचारी द्वारा संचालित मतदान केन्द्र का चयन किया जाना प्रस्तावित किया गया था।

इस हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक सेक्टर अधिकारी का चयन किये जाने हेतु संबंधित सहायक रिटर्निग अधिकारी से नामाँकन प्राप्त किया गया। प्रत्येक सेक्टर अधिकारी से उनके सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक पीठासीन अधिकारी एवं एक-एक मतदान दल का नामाँकन प्राप्त किया गया। इसी प्रकार नोडल अधिकारी से महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र हेतु उत्कृष्ट दल का नाम प्राप्त किया गया। दिव्यांग अधिकारी, कर्मचारी द्वारा संचालित मतदान केन्द्र का भी नाम प्राप्त किया गया।

इसका सोमवार 06 मई को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति रानी बाटड़, समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी बरघाट, सिवनी, केवलारी, लखनादौन एवं समस्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में प्राप्त नामाँकनों का लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन किया गया।

इसमें विधान सभा क्षेत्र बरघाट से आशीष नोयल, सेक्टर क्रमाँक 27, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी, विधान सभा क्षेत्र सिवनी से अनिल कुमार शर्मा, सेक्टर क्रमाँक 31 कातलबोड़ी, उपयंत्री, जल संसाधन विभाग, विधान सभा क्षेत्र केवलारी से  नीरज कुमार कौरव सेक्टर क्रमाँक 28 छुई, सहायक यंत्री तिलवारा बाई तट नहर, संभाग केवलारी इसी तरह विधान सभा क्षेत्र लखनादौन से नित्यानंद बिलखरे सेक्टर क्रमाँक 07, सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा का चयन किया गया है।

इसी तरह पीठासीन अधिकारियों में विधान सभा क्षेत्र बरघाट से राजकुमार डेहरिया, मतदान केन्द्र 240 कल्याणपुर (उच्च श्रेणी शिक्षक, शिक्षा विभाग), विधान सभा क्षेत्र सिवनी से शिव कुमार पटले, मतदान केन्द्र 215 अंबेडकर वार्ड सिवनी (प्रधान पाठक शिक्षा विभाग), विधान सभा क्षेत्र केवलारी से पुरूषोत्तम दुबे, मतदान केन्द्र 71 खैरी (अध्यापक, शिक्षा विभाग), विधान सभा क्षेत्र लखनादौन से जितेन्द्र चौधरी, मतदान केन्द्र 215 खूंट खमरिया ( अध्ययापक शिक्षा विभाग) का चयन किया गया है।

जिन मतदान दलों को सम्मानित किया जाना है उनमें विधान सभा क्षेत्र बरघाट में परासपानी 87 (आशीष अगरवार, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, रामवीर सिंह सिकरवार, नेकराम बामनकर), विधान सभा क्षेत्र सिवनी में कमकासुर 285 (राजेश बिसेन, राज किशोर प्रजापति, दीप नारायण मिश्रा, जियन लाल चौरसिया) का चयन किया गया है।

इसी तरह विधान सभा क्षेत्र केवलारी खैरा 203 (दुर्गा प्रसाद परते, विनोद दीक्षित, श्रीमति नंदनी धुर्वे, श्रीमति संध्या राय), विधान सभा क्षेत्र लखनादौन गंगई 266 (हिरेन्द्र चंद्र, जैश कुमार पटले, श्रीमति सुषमा शिवहरे, श्रीमति तामेश्वरी डहरवाल) का चयन किया गया है।

इसी तरह महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र में जिन दलों को सम्मानित किया जाना है मतदान दल क्रमाँक कोसमी 191 (श्रीमति ज्योति लिल्हारे, श्रीमति शशि प्रभा टेकाम, श्रीमति लता कड़वे, श्रीमति संगीता ठाकुर) एवं दिव्यांगों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र में मतदानल दल क्रमाँक माल्हनवाड़ा 31 (मयूर शर्मा, इदरिस खान, श्रीमति रश्मि धुर्वे श्रीमति तबसुम बानो) का चयन हुआ है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.