मानसिक विक्षिप्त मिली अपने परिवार से

 

जिला अस्पताल में रह रही थी विक्षिप्त

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग वीरेश सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की विगत 04 मई को कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मानसिक विक्षिप्त महिलाओं एवं पुरूषों के पुर्नवास एवं उपचार हेतु निर्देशित किया गया था।

वीरेश सिंह बघेल ने आगे बताया कि कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश के अनुसार सभी मानसिक विक्षिप्तों से लगातार चर्चा की जा रही है एवं उन्हंे उपचार हेतु दवाईयां दी जा रही हैं। इसी तारतम्य में बातचीत के दौरान एक महिला ने अपना नाम सुरवती बाई तथा छिन्दवाड़ा जिले के ग्राम उरदान का निवासी बताया।

उन्होंने बताया कि उरदान के सचिव जगदीश प्रसाद के मोबाईल पर चर्चा करने पर उनके पुत्र धनपाल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। धनपाल को मोबाईल पर उनकी माता के बारे में जानकारी दी गयी। धनपाल अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ गुरुवार 09 मई को सिवनी पहुँचे और लगभग दो वर्ष से जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रही अपनी माँ को लेकर वापस चले गये।

उन्होंने अपनी माँ के 02 साल बाद मिलने पर कलेक्टर सिवनी का आभार माना। इस कार्य में सायकोलॉजिस्ट मनीषा श्रीवास्तव, सोनम विनोदिया, श्री सनोडिया एवं नरोत्तम सोनी सहयोगी रहे। उप संचालक सामाजिक न्याय सिवनी ने यह भी बताया कि जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रहे शेष मानसिक विक्षिप्तों की जानकारी एकत्र की जाकर उनके उपचार तथा पुर्नवास की व्यवस्था की जा रही है।