(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। मंगल ग्रह ने मंगलवार 07 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है क्योंकि यह बेहद शक्तिशाली ग्रह है।
मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं विश्वभर में आंतकी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। साथ ही मंगल का वृषभ राशि में राहु के साथ योग अंगारक योग बना रहा है। इसके कारण इस बार प्रचण्ड गर्मी पड़ेगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल ने मंगलवार को मिथुन राशि में सुबह 07.40 बजे प्रवेश किया है। मिथुन राशि में पहले से ही राहु बैठा हुआ है। मंगल मिथुन राशि में 22 जून की रात्रि 11 बजकर 21 मिनिट तक रहेंगे। मंगल और राहु की युति से अंगारक योग बन रहा है। मंगल का धनु राशि में बैठे शनि और केतु के साथ समसप्तक योग रहेगा। मंगल के कारण प्रचण्ड गर्मी, लू के थपेड़े, आँधी तूफान आदि से जन-धन की हानि होगी। इसके साथ ही आतंकवादी घटनाएं बढ़ेंगी।
राशियों पर प्रभाव
मेष राशि : मेष राशि के तृतीय भाव में मंगल होगा। इसके कारण मेष राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी। भाईयों के बीच विवाद हो सकता है। नौकरी रोजगार में सफलता मिलेगी साथ ही प्रतिष्ठा में बढ़ौत्तरी होगी।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार और ससुराल में विवाद की स्थिति बन सकती है। साथ ही किसी निकट संबंधी को कष्ट हो सकता है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। मंगल और राहु का योग होने से कर्ज बढ़ेगा। परिवार में विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। मंगल की शांति के उपाय अवश्य करें।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों का खर्च बढ़ेगा। कानूनी विवाद हो सकते हैं। शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं में कष्ट हो सकता है। साथ ही धन किसी को उधार नहीं दें।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को बहुत मेहनत करनी होगी लेकिन आय में वृद्धि के रूप में इसका अच्छा फल मिलेगा। सोच सकारात्मक रहेगी।
कन्या राशि : नौकरी रोजगार मिल सकता है। परिवार में विवाद होने से तनाव रहेगा। हालांकि नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा समय है। विरोधियों से सावधान रहें।
तुला राशि : तुला राशि वालों का नवा मंगल राहु के साथ है इसलिये भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग हैं परंतु धर्म के उपहास पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों का आठवां मंगल राहु के साथ है इसलिये बहुत सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। अपने भोजन और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु राशि : धनु राशि पत्नि से तनाव बढ़ सकता है। दैनिक रोजगार में अड़चन आयेगी। विवाह में रूकावटें आ सकती हैं।
मकर राशि : मकर राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। अपने गुस्से को काबू में रखे। किसी से झगड़ा हो सकता है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि में पंचम मंगल होने के कारण जातकों को स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। अचानक हानि, संतान से कष्ट देगा साथ प्रेम प्रसंग में तनाव का सामना करना पड़ेगा।
मीन राशि : चौथा मंगल होने के कारण अशांति माता – पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार में कलह।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.