अस्पताल से 3 दिन बाद डिस्चार्ज हुए एक्टर अन्नू कपूर

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर 26 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था और हालत स्थिर बताई जा रही थी। तमाम जांच के बाद उन्हें अब वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से सीधे तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने न केवल फिल्मों में बल्कि टीवी में भी अभिनय किया है। उन्होंने 40 साल इंडस्ट्री में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। जैसे ही 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ हुई। उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज हुआ। जांच हुई और 29 जनवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई। कार्डियोलॉजी टीम में डॉ जेपीएस साहनी, डॉ रजनीश जैन, डॉ राजीव पसे, डॉ बीएस विवेक और डॉ सुशांत वट्टल के साथ एक्टर ने फोटो क्लिक करवाई, जो अब वायरल हो रही है।

डॉक्टर ने दी अन्नू कपूर की हेल्थ अपडेट

डॉ रजनीश जैन के मुताबिक, सह निदेशक कैथ लैब और यूनिट के प्रमुख, जिसके तहत उन्हें भर्ती कराया गया था, अन्नू कपूर को 29 जनवरी को हालत स्थिर होने की वजह से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि अन्नू कपूर का असल नाम अनिल कपूर था। वह एक्टर के अलावा बेहतर गायक हैं और डायरेक्टर भी हैं। साथ ही उन्होंने बतौर रेडियो जॉकी भी काम किया है। और तो और तमाम टीवी शोज को होस्ट भी करते नजर आए हैं।