व्हेल मछली के पेट से निकलती है ये कीमती चीज

व्हेल मछली दुनिया के विशाल जीवों में से एक है। व्हेल मछली के बारे में आमतौर पर लोग कई बातें जानते हैं जैसे- व्हेल का वजन काफी ज्यादा होता हैये बड़े-बड़े पानी के जहाजों को पलट देती है जैसी कई बातें जानते हैंलेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हेल के पेट में से एक चीज ऐसी भी निकलती है जिसकी कीमत करोड़ों में है। चलिए आपको बताते हैं उस चीज के बारे में।

दरअसलव्हेल मछली की आंतों में मोम जैसा तरल पदार्थ होता हैजब व्हेल उल्टी करती है तो ये पदार्थ शरीर से बाहर आता है। ये पदार्थ सुगंधित होता है और इसका इस्तेमाल महंगा इत्रस्प्रेसुगंधित तेल जैसी कई चीजें बनाने में होता है। साथ ही इसकी दवाइयां भी बनाई जाती है। ये कई तरीकों से फायदेमंद होता है। वहीं बात इसकी कीमत की करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये तक है।

इस पदार्थ की इतनी कीमत होने की वजह से इसकी तस्करी के मामले भी बढ़ जाते हैं। हाल ही में कुछ तस्कर व्हेल की उल्टी से बना 11 किलो का पत्थर लेकर उसे बेचने के लिए मुंबई से सटे ठाणे लाए। हालांकिक्राइम ब्रांच को इसकी खबर लगते ही उन्होंने तस्करों को पकड़ लिया।

(साई फीचर्स)