99 साल बुजुर्ग की मौत के बाद . . .

 

 

 

 

अमरीका की रहने वाली पांच बच्चों की मां की 99 साल की उम्र में मौत हो गई थी। यह खबर तब तक आम थी जबतक इस महिला का शव पोर्टलैंड (Portland) के ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी को डोनेट नहीं किया गया।

महिला का शव वहां मेडिकल पढ़ रहे छात्रों के एक समूह को दिया गया ताकि वह मानव शरीर की संरचना को समझ सकें। मानव शरीर की जांच करते समय छात्रों को जो मिला वह बेहद हैरान कर देने वाला था। रोज मैरी नाम की इस महिला के शव की जांच करने पर पता चला कि रोज के अंदरुनी अंग अपनी जगहों पर नहीं हैं।

छात्र हैरान थे कि इस तरह की शारीरिक बनावट के साथ रोज 99 साल तक ज़िंदा कैसे रहीं। रोज के अधिकांश अंग गलत जगह पर थे। कुछ के आकार सामान्य से बहुत बड़े थे। वह लेवोकार्डिया के साथ साइटस इनवर्सस नामक स्थिति में जी रही थीं, जिसमें अधिकांश महत्वपूर्ण अंग उलटे हो जाते हैं। शरीर के अंगों को देखकर ऐसा लगता है मानों शरीर के अंदर शीशा लगा हो। रोज के शरीर की पेचीदगी 5 करोड़ लोगों में से किसी एक को होती है।

रोज के परिवार का कहना है कि रोज को इस वजह से कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। रोज के दिल की एक बड़ी नस अपनी जगह पर नहीं थी। वह दाईं ओर की बजाए बाईं और मिली। दिल का दाहिना एट्रीअम सामान्य आकार से दोगुना था। इसी तरह रोज के दाहिने फेफड़े में तीन के बजाय दो हिस्से थे। रोज का पेट भी बाईं ओर होने के बजाय, दाईं ओर था। उनका पाचनतंत्र भी उल्टा था। मेडिकल साइंस में इसे चमत्कार कहा जा सकता है। शरीर के इतने जटिल होने के बावजूद रोज मेरी को कोई बीमारी नहीं थी। उन्हें केवल गठिया की शिकायत थी।

(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.