मंगलवार 21 जनवरी 2025

मेष

व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है। यात्रा के योग हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने भविष्य के कुछ नीतियों को बनाने में अपने किसी रिश्तेदार से मदद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है।

वृष

रियल एस्टेट में लाभ हो सकता है। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके भरोसे को तोड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा।

मिथुन

व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे और उन पर लगाम लगाने के बारे में ही सोचते रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्‍मसंयत रहें। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कर्क

छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कैरियर में आपको कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आप लोगों के प्रति विनम्रता बनाए रखें। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोंगों को लाभ होगा।

सिंह

जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा। आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या

घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक सुखों के विस्‍तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आप अपने बिजनेस में आज कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आज आपकी संतान के विवाह संबंधी समस्या के सुलझ जाने से आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी देने से रोकना होगा। आज आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक विकास संभावित है।

वृश्चिक

व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपको आपके पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। खर्चों की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहना होगा और इधर उधर की बातों में ध्यान ना दें। मानसिक शांति रहेगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर

जब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है। वाहन चलाते समय आप सावधानी बरते, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ

सपरिवार धार्मिक यात्रा का प्लान कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी फिजूलखर्ची की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मीन

आज जॉब में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। मेहनत से आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जो आपको खुशी देगा। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

(साई फीचर्स)

मनोज राव

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से मानसेवी तौर पर जुड़े हुए मनोज राव देश के अनेक शहरों में अपनी पहचान बना चुके हैं . . . समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.