(अखिलेश दुबे)
सिवनी (साई)। कार्यपालन अभियंता (अउदा-संधा.) संभाग म.प्र.पॉ.ट्रा.कं.लि. सिवनी ने जानकारी देकर बताय कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड के टी.एल.एम. उपसंभाग सिवनी मुख्यालय में लाईनमैन दिवस समारोह मंगलवार 4 मार्च को सम्पन्न हुआ।
जिसमें श्री उमेश जैन कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) वृत्त सिवनी, श्री अरुण कुमार वैद्य कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) संभाग सिवनी एवं कार्यपालन अभियंता (अउदा-संधा.) संभाग सिवनी विकास कुमार भारिया, सहायक अभियंता (132के.व्ही. उपकेन्द्र) सिवनी संदीप दमाहे की उपस्थिती में मनाया गया। श्री उमेश जैन कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) वृत्त सिवनी द्वारा तिलक, माला एवं श्रीफल से सर्वश्री आनंद कुमार कुपाले, भागचंद ककोड़िया, दिनेश कुमार सनोडिया, धनपाल कटरे, हेमंत गिरी गोस्वामी, इमरत सिंह मेरावी, जितेंद्र पटले, संतोष कुमार साहू, तोपेश हिरेंद्रवार, मुकेश कुमार लानगे, मो. इरफान कुरैशी, राम उईके, योगेश कुमार मेश्राम, अनुप्रास अहरवार, छबिन्द्र हरिनखेड़े, चंद्र कुमार डहेरिया, कृष्ण कुमार ब्रम्हें, संजय कुमार लिल्हारे, मनोज कुमार भारती, प्रहलाद कुमार डहेरिया, विनीत बिठले, आर.के.ठाकुर, जगदीश प्रसाद बछलिया, विनोद मानकर, जाहिद खान का स्वागत एवं सम्मान किया गया है।
स्वागत पश्चात उपस्थित सभी के द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके पश्चात श्री उमेश जैन कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) वृत्त सिवनी द्वारा सभी उपस्थित लाईनमैनों को सुरक्षा हेतु शपथ दिलायी गयी। श्री उमेश जैन कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) वृत्त म.प्र.पॉ.ट्रां.कं.लि. सिवनी द्वारा माननीय प्रबंध संचालक महोदय का संदेश वाचन किया गया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम किया गया। उपस्थित स्टाफ में दिनेश कुमार सनोडिया, आर.के.ठाकुर द्वारा अपना अनुभव साझा कर लाईन कार्य हेतु आवश्यक सुरक्षा सावधानियों से भी अवगत कराया। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबोधन क एवं अपने उदगार व्यक्त किये। श्री उमेश जैन कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) वृत्त म.प्र.पॉ.ट्रां.कं.लि. सिवनी द्वारा माननीय लाईनमैनों के कार्यों की सराहना करते हुये उनका आभार व्यक्त किया गया।

हर्ष वर्धन वर्मा का नाम टीकमगढ़ जिले में जाना पहचाना है. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद एक बार फिर पत्रकारिता में सक्रियता बना रहे हैं हर्ष वर्धन वर्मा . . .
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.