(ब्यूरो कार्यालय)
भोपाल (साई)। मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी, महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी उर्फ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जो अब भाजपा से सांसद भी हैं, NIA कोर्ट में पेशी से पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गईं हैं। इससे पहले उन्होंने NIA कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि उन्हे अनिवार्य उपस्थिति से राहत दी जाए परंतु कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज करते हुए उन्हे 7 जून 2019 तक हाजिर होने का आदेश दिया था।
अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद बताया जा रहा है कि उनकी आंत में इंफेक्शन हो गया है। साथ ही कमर में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर भी है। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वो दो दिन अस्पताल में भर्ती रहेंगी।
इस बीच प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं और मीडिया से बातचीत भी की। मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट में मुंबई में उनकी पेशी है। कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते का समय दिया था। कोर्ट में पेश होने की आखिरी तारीख 7 जून है।
इसी बीच खबर आ रही है कि डॉक्टर ने उनकी छुट्टी कर दी है। वो अस्पताल से घर आ गईं हैं एवं वे शुक्रवार को एएनआई कोर्ट के सामने पेश होंगी।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.