(ब्यूरो कार्यालय)
भोपाल (साई)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पी.सी. मीना और अक्षय कुमार सिंह की नवीन पदस्थापना की है।
पी.सी. मीना अध्यक्ष प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और मानव अधिकार प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उप सचिव मंत्रालय अक्षय कुमार सिंह की सेवाएँ परिवहन विभाग को सौंपते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पदस्थ किया गया है।
अपर मुख्य सचिव विनोद सेमवाल सेवानिवृत्त : अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद सेमवाल को सेवानिवृत्त होने पर मंत्रालय में विदाई दी गई। विदाई समारोह में 1985 संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री सेमवाल ने अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कार्मिक श्रीमती रशिम अरूण शमी ने कहा कि श्री सेमवाल के सहज, सरल और मार्गदर्शी व्यवहार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। श्रीमती शमी ने श्री सेमवाल के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
अनुराग जैन पदोन्नत : राज्य शासन ने अनुराग जैन प्रमुख सचिव वित्त विभाग तथा विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली (अतिरिक्त प्रभार) को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया है।
राजभवन में पदस्थ सचिव डी.डी. अग्रवाल रिटायर : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में पदस्थ सचिव डी.डी. अग्रवाल को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल ने श्री अग्रवाल को शाल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट किये। राज्यपाल ने श्री अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित श्री अग्रवाल के परिजन उपस्थित थे।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.