वार्षिक पुनरीक्षण हेतु विकास खण्डवार मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2019 हेतु मास्टर ट्रेनर्स को नियुक्त किया गया है।

विकास खण्ड सिवनी हेतु पी.सी.ओ एच.आर. टेमरे, पी.सी.ओ. आर.डी. राय, बरघाट विकास खण्ड के लिये व्याख्याता आर.के. चौधरी एवं एन.एस. बघेल, विकास खण्ड कुरई हेतु प्रधान पाठक सुरेन्द्र सिसोदिया, पी.सी.ओ. राजेन्द्र सिंह बघेल तथा विकास खण्ड लखनादौन हेतु व्याख्याता भूपेन्द्र नाथ बघेल एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह केवलारी हेतु प्राचार्य के.एल. झारिया, व्याख्याता विनोद कुमार मिश्रा, विकास खण्ड छपारा के लिये उपयंत्री विनोद पटेल, पी.सी.ओ. अशोक उईके एवं विकास खण्ड घंसौर हेतु प्राचार्य प्रसेन दीक्षित, प्राचार्य एम.एस. डहेरिया तथा विकास खण्ड धनौरा में अध्यापक प्रभुदयाल डहेरिया, सहायक अध्यापक विजय उपाध्याय को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.