27 चक्रों में पूरी होगी मतगणना

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सत्रहवीं लोकसभा अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र मण्डला एवं लोकसभा क्षेत्र बालाघाट में समाहित सिवनी जिले की चारों विधान सभा क्षेत्र के मतों की गणना गुरूवार 23 मई को शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज सिवनी में प्रातः 08 बजे से की जायेगी। मतगणना के लिये सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गयी हैं।

मतों की गणना के लिये प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगायी जायेगी। इस प्रकार बालाघाट लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिवनी जिले के विधान सभा क्षेत्र बरघाट के 305 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 22 चक्रों में पूरी होगी। इस विधान सभा क्षेत्र के 21 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 22 वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी।

विधान सभा क्षेत्र क्रमाँक सिवनी के 333 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 24 चक्रों में पूरी होगी। इस विधान सभा क्षेत्र के 23 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 24वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी।

इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र मण्डला अंतर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्र केवलारी के 347 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 25 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 24 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 25वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी।

वहीं, विधान सभा क्षेत्र लखनादौन के 372 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 27 चक्रों में पूरी होगी। इस विधान सभा क्षेत्र के 26 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 27वें चक्र में 08 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में व्हीव्हीपेट मशीन की पर्ची की गणना के लिये अलग से टेबिल लगायी गयी है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.