माँ दुर्गा को अपलक निहार रहे भक्त

(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। शारदेय नवरात्र पर्व पर छठवीं के दिन से नगर में देवी के भक्तिगीतों के मध्य, श्रद्धालुगण देवी के दर्शनों के लिये उमड़ रहे हैं। नगर में सर्वत्र मातारानी के गुणगान करते देवीगीत गूंज रहे हैं। वहीं आरती पूजन की गूंज लोगों को आल्हादित कर रही है।
माँ भवानी के दरबार को भक्तिभाव से सजाया गया है। नवरात्र में दुर्गा मण्डपों में स्वचलित झाँकियां सजाने के लिये समितियों ने खासी मेहनत की है। दुर्गाेत्सव समितियों के द्वारा माँ दुर्गे, माँ काली मंदिरों व पहाड़ी पर माँ दुर्गा विराजमान की गयी हैं।
शाम ढलते ही सारा नगर रौशनी से नहा उठता है। भक्तजन माँ भगवती के दर्शन हेतु सपरिवार निकल रहे हैं। नवरात्र पर्व पर मण्डपों में लाल व केशरिया, भगवा ध्वजा लहरा रही है। शाम होते ही श्रद्धालुजन माँ दुर्गे का अलौकिक रूप निहारने के लिये घरों से निकल पड़ते हैं जो देर रात्रि तक माँ अम्बे की प्रतिमाओं का दर्शन लाभ ले उत्साह के साथ वापिस घर लौटते हैं।
नगर की सड़कों पर शाम होते ही चहल – पहल बढ़ जाती है। दुर्गा समिति के सदस्यों ने मण्डपों व मार्गाें पर रौशनी का जाल बिछा दिया है। नगर में कई स्थानों पर माँ दुर्गे की भव्य प्रतिमाएं प्रमुख चौक चौराहों, संगम मार्ग भीड़ भरे स्थानों पर विराजमान की गयी हैं। दुर्गा समिति के उत्साही सदस्यों द्वारा स्वचालित झाँकियों की सुन्दर प्रस्तुति देकर दुर्गा उत्सव पर्व को नया आयाम देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी गयी है जिसकी सराहना हो रही है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.