डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने रचा इतिहास

 

 

सिवनी, बरघाट में एक लाख से ज्यादा मतों से जीते बिसेन

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। सत्रहवीं लोकसभा के लिये चार बार के विधायक एवं प्रदेश में तीन विभागों के मंत्री रहे डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने दो लाख 42 हजार से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज करते हुए, बालाघाट संसदीय क्षेत्र के अब तक इतिहास में वे सबसे ज्यादा मतों से जीत कराने वाले उम्मीदवार बन गये हैं।

बालाघाट संसदीय क्षेत्र के परिणामों के अनुसार भाजपा के डॉ.ढाल सिंह बिसेन को ईवीएम के जरिये 06 लाख 92 हजार 859 एवं 3243 पोस्टल वोट इस तरह कुल 06 लाख 96 हजार 102 मत (50.74 प्रतिशत) मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी काँग्रेस के मधु भगत को ईवीएम के जरिये 04 लाख 52 हजार 594 एवं पोस्टल वोट 1442 इस तरह कुल 04 लाख 54 हजार 36 मत (33.09 प्रतिशत) मिले हैं। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के कंकर मुंजारे रहे, जिन्हें ईवीएम से 84 हजार 996 एवं 181 पोस्टल वोट इस तरह कुल 85 हजार 177 मत (06.21 प्रतिशत) मिले हैं।

भाजपा से बगावत कर, निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरने वाले निर्वतमान सांसद बोध सिंह भगत को 47 हजार 105 मत ईवीएम से एवं 115 पोस्टल वोट इस तरह कुल 47 हजार 220 (03.44 फीसदी) मत मिले हैं। शेष उम्मीदवार दस हजार का आंकड़ा भी स्पर्श नहीं कर पाये हैं। संसदीय क्षेत्र में कुल 13 जाख 66 हजार 885 मत ईवीएम के जरिये पड़े एवं पोस्टल वोट की तादाद 05 हजार 133 इस तरह कुल वोट 13 लाख 72 हजार 18 की गिनती की गयी है।

जिले की अगर बात की जाये तो सिवनी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ.ढाल सिंह बिसेन को 01 लाख 24 हजार 350 मत मिले, तो काँग्रेस के मधु भगत ने यहाँ से 59 हजार 276 मत प्राप्त किये। यहाँ जीत का अंतर 65 हजार 074 रहा। पिछली बार बोध सिंह भगत ने काँग्रेस की हिना कांवरे को 96 हजार 41 मतों से हराया था।

बरघाट विधान सभा से डॉ.ढाल सिंह बिसेन को 01 लाख 85 हजार 29 मत मिले हैं। काँग्रेस के मधु भगत को 65 हजार 692 मत मिले हैं। सिवनी विधान सभा में जीत का अंतर 42 हजार 927 मतों का रहा। यहाँ कंकर मुंजारे को 2308 एवं बोध सिंह भगत को 1675 मत मिले हैं।

सिवनी और बरघाट का योग किया जाये तो सिवनी जिले से डॉ.ढाल सिंह बिसेन को काँग्रेस के मधु भगत से 01 लाख 08 हजार 01 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह डॉ.ढाल सिंह बिसेन सिवनी के निवासी सांसद बनने के साथ ही साथ बालाघाट संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बन गये हैं। यहाँ यह भी उल्लेखनीय होगा कि परिसीमन के बाद यह पहली ही बार होगा जब बालाघाट मूल का कोई निवासी, बालाघाट संसदीय सीट से सांसद नहीं बन सका है।

samachar

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.