(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। प्रदेश भाजपा द्वारा सिवनी जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान के लिये प्रभारियों की नियुक्तियां की गयी हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा बताया गया कि इस हेतु मण्डला जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद संघई, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नंद किशोर सोनकेसरिया को जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने हेतु दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस समय जिले में भाजपा सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसकी अगली कड़ी में भाजपा कार्यकर्त्ताओं के बीच सक्रिय सदस्य बनाने के लिये सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। पार्टी के विभिन्न दायित्वों को सम्हालने वाले सभी कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय सदस्य बनना होता है। प्रदेश भाजपा द्वारा इस हेतु नियुक्त किये गये प्रभारी सक्रिय सदस्यता का सत्यापन भी करेंगे।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.