पल-पल बदल रहा मौसम का मिज़ाज

दिन में धूप, दोपहर बाद बादलों का डेरा

(महेश रावलानी)

सिवनी (साई)। पश्चिमी हवाओं के साथ आये बादलों ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी उमस के साथ बेचैनी बढ़ा दी। दिन में तेज धूप खिली और दोपहर बाद हल्के बादल भी छा गये। शाम को हवाएं चलती रहीं। मंगलवार से पारे की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है।

मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब भी गर्मी की तीव्रता को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। भू – अभिलेख से राकेश विश्वकर्मा ने सिवनी के अधिकृत तापमान की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 13 अप्रैल की शाम को सिवनी का दिन का अधिकत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम के पूर्वानुमान के हिसाब से मौसम विभाग के सूत्रों ने इस बात के संकेत दिये कि रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस एवं रात में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो रात में यह उछलकर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सूत्रों ने इस बात के संकेत भी दिये हैं कि 16 फरवरी को दिन में अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री सेल्सियस और रात में पारा 21 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। यही नहीं बुधवार को पारा और भी नीचे उतरकर 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो रात में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सूत्रों ने बताया कि मौसम का यह बदलाव 19 अप्रैल तक बरकरार रहेगा। 20 अप्रैल से एक बार फिर सूर्य नारायण अपने तल्ख तेवर दिखा सकते हैं और पारा उछलकर 41 डिग्री सेल्सियस को स्पर्श कर सकता है। इसके बाद दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जायेगा।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.