चिकित्सक की लापरवाही से बन आयी मरीज की जान पर!

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

लखनादौन (साई)। एक चिकित्सक की लापरवाही का खामियाजा एक महिला मरीज को इस कदर भुगतना पड़ रहा है कि महिला की जान पर बन आयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनादौन विकास खण्ड के ग्राम सरमंगनी निवासी 21 वर्षीय एक महिला के पेट में दर्द आरंभ हुआ। उसके द्वारा जब लखनादौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ.कीर्ति नांदुलकर को दिखाया गया और उपचार की गुहार लगायी तो महिला चिकित्सक के द्वारा महिला मरीज के परिजनों से दस हजार रूपये की माँग कर दी गयी।

महिला के परिजनों का आरोप है कि मरीज के परिजनों को बिना बताये ही महिला चिकित्सक के द्वारा महिला का गर्भ गिराने के लिये उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। इसी बीच महिला की बच्चेदानी में एक गंभीर कट लग जाने के कारण महिला की आंतें बच्चेदानी में चली गयीं और उसका खून का रिसाव बढ़ गया।

बताया जाता है कि इसके बाद महिला चिकित्सक ने केस बिगड़ता देख महिला को आनन फानन में जबलपुर रेफर कर दिया। जबलपुर में महिला के बच्चेदानी से आंत निकाल तो दी गयी पर उक्त महिला को आज भी असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में महिला के परिजनों के द्वारा संवेदनशील जिलाधिकारी प्रवीण सिंह को अपनी व्यथा बतायी गयी तो जिलाधिकारी प्रवीण सिंह के द्वारा उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया जाकर तीन सदस्यीय जाँच दल का गठन भी कर दिया गया है।

samachar

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.