होली के पहले ही भिगो गया मौसम

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। बुधवार की दोपहर में जिले के कई इलाकों में गरज चमक व तेज हवाओं के साथ  झमाझम बारिश हुई। इससे क्षेत्र में हल्की ठंडक घुल गई।

बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों व होली के पर्व में दुकान सजायेें व्यापारियों को हुई।  त्यौहारी बाजार होने के कारण शहर के बाजार में बारिश की वजह से थोड़ी रूकावट हुई लेकिन लेकिन देर शाम लोग रंग-गुलाल अबीर,पिचकारियों की खरीदी करने पहुँचे।

रबी फसल की कटाई कार्य जारी : मौसम में आ रहे बदलाव के कारण किसान परेशान हैं। मौसम की अनुकूलता को देखते हुए किसानों ने रबी की फसल की कटाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं के चलते किसानों को फसल की कटाई के लिये बाहर से मजदूर लाना पड़ रहे हैं।

आए दिन मौसम के उतार चढ़ाव से किसान अपने खेतों में खड़ी फसल की कटाई जल्दी से जल्दी कर उसकी थ्रेसिंग करने की सोच रहा है। वहीं किसान हारवेस्टर से कटाई कर गेहूं का भूसा बनाने की तैयारी में लगे हुए है। अनेक ग्रामों इस समय सरसों, चने की कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा हैं।

बढ़ी मजदूरी की दर : क्षेत्र में इस समय खेतीहर मजदूर द्वारा कटाई की दर में वृद्धि कर दी गई है। पूर्व में 100 से 120 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूर अपनी मजदूरी लेते थे लेकिन इस वर्ष मजदूरी के रेट 120 से 150 रुपए प्रतिदिन हैं। बेमौसम बारिश से गेहूं, चना और सरसों समेत रबी फसलों को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। जिले के कई हिस्सों में रबी फसल की कटाई चल रही है।इस समय दिनों-दिन गर्मी के कारण  तापमान तेजी से बढऩे लगा है।

हालांकि सुबह व रात के समय जरूर ठंडा मौसम देखने को मिल रहा है, लेकिन दोपहर के समय तीखी धूप लोगों को परेशान करने लगी है। यहीं कारण है कि गेहूं की कटाई में अब तेजी आ गई है। सिवनी, बरघाट, केवलारी, छपारा, कुरई, घंसौर आदि विकासखंड के ग्रामों में इस समय गेहूं की कटाई चल रही है जो अब अपै्रल तक चलेगी। मौसम को देखते हुए कई किसानों ने हार्वेस्टर मशीन से भी खेतों की फसल को कटवा रहे है।

हालांकि जिन किसानों ने लेट या बाद में बोवनी की थी उनकी फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। किसान संत कुमार सनोडिया का कहना है कि तेज धूप के कारण गेहूं की फसल तेजी से पीली पड़ रही है। यदि गर्मी का तापमान बढ़ा तो सप्ताह भर में कटाई कार्य पूरा हो जायेगा। होली के बाद गेहूं कटाई में तेजी आने का अनुमान है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.