विजय जैसवाल हुए ब्रह्मलीन

 

 

अंतिम यात्रा आज 11 बजे जबलपुर में

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। अस्सी के दशक में सिवनी में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे विजय कुमार जैसवाल ब्रहस्पतिवार को ब्रह्मलीन हो गये। एक सप्ताह पहले वे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। उनका उपचार जारी था।

पशु चिकित्सक रविंद्र जैसवाल, वीरेंद्र जैसवाल और सुरेंद्र जैसवाल के पिता मृदुभाषी, मिलनसार और लोगों की मददके लिये सदैव तत्पर रहने वाले विजय कुमार जैसवाल अस्सी के दशक में सिवनी में सहायक आबकारी अधिकारी के रूप में लंबे समय तक पदस्थ रहे। वे बारापत्थर में निवास करते थे। सिवनी में उनके परिचितों को जैसे ही उनके निधन की खबर मिली सभी स्तब्ध रह गये। उनकी अंतिम यात्रा जबलपुर स्थित निज निवास से ग्वारी घाट के लिये शुक्रवार 20 सितंबर को प्रातः 11 बजे रवाना होगी।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया और दैनिक हिन्द गजट परिवार इस दुःख की घड़ी में परिजनों को गहन दुःख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रदान कर दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना ईश्वर से करता है।