आशा को मिला संघ से सहयोग

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। शहर में जरूरत मंद लोगों की उदर पूर्ति के पुनीत कार्य में लगी आशा नामक संस्था को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सहयोग भी मिलना आरंभ हो गया है।

आशा संस्था के द्वारा लोगों के घरों में बचे खाने को एकत्र किया जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। शुरूआती दौर में आशा के सदस्यों के द्वारा अपने – अपने घरों से भोजन लाकर गरीब गुरबों को भोजन कराया जाता था। इस मुहिम की जानकारी मीडिया के जरिये जैसे – जैसे लोगों को मिली वैसे – वैसे आशा संस्था की मदद के लिये लोग आगे आने लगे।

आशा संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनके इस पुनीत और परमार्थ के काम से प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा भी उनकी संस्था के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनका सहयोग किया जा रहा है। संघ के सदस्यों ने आशा संस्था के साथ अंबेडकर वार्ड में जरूरतमंद लोगों को भोजन बांटा।