युवाओं के लिये यह समय स्वर्णिम है : डेहरिया

 

अनेक होनहार विद्यार्थी हुए सम्मानित

सिवनी (आरएनएन)। मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। साथ ही परिषद सिवनी नगर की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें एबीव्हीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतन भाई सुखाड़िया उपस्थित रहे।

अतिथि के तौर पर महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य अशोक डेहरिया, विभाग संयोजक अंकित ठाकुर जिला संयोजक मयूर सोनी प्रमुख शैली प्रजापति भाग संयोजक आदित्य बरमैया उपस्थित रहे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया ने कहा कि शिक्षा वह है जो विद्यार्थी को राष्ट्र के साथ जोड़ती है शिक्षा वह है जो विद्यार्थी को मिट्टी के साथ जोड़ती है शिक्षा वह है जो विद्यार्थी को परिवार के साथ जोड़ती है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत माता की जय के लिये जीने वाले लोग और एक राष्ट्रवादी विचारधारा को साथ में लेकर चलने वाले लोग हैं।

परिषद ने लगातार विद्यार्थियों को शिक्षा कैसी दी जाये यह बात देश के समाज के एवं शासन – प्रशासन के समक्ष रखी। इस देश में भारतीयता के आधार पर भारत की मूल शिक्षा विद्यार्थियों को पढ़ायी जाये एवं भारत का सच्चा इतिहास विद्यार्थियों को पढ़ाया जाये, यह बात विद्यार्थी परिषद ने समय – समय पर लोगों के समक्ष रखी है। मुख्य अतिथि के तौर पर अशोक डेहरिया ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिये यह समय स्वर्णिम है और इस समय को बर्बाद न करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लगायें। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान किया गया।

विद्यार्थी परिषद के 71वें स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम के आरंभ में परिषद की सिवनी नगर की नगर कार्य्कारिणी की घोषणा की गयी जिसमें नगर अध्यक्ष आकाश डेहरिया, नगर उपाध्यक्ष तपन मिश्रा, अजय चतुर्वेदी, लीना शुक्ला, पारुल सनोडिया, नितेश ठाकुर, निशु सोनी, श्वेता राय, वेदांत विश्वकर्मा, अनिकेत जैन, हिमांशु डेहरिया, अमन दुबे, शिवानी दुबे, पवन यादव, अभिजीत करोसिया, निखिलेश कुल्हाड़े आदि कार्यकर्त्ता नगर कार्यकारिणी में रखे गये हैं।