चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हुई महिला

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। छिंदवाड़ा से रिश्तेदारी में सिवनी आयी एक महिला, चार पहिया वाहन की टक्कर से तब घायल हो गयी जब वह सिवनी पहुँचकर बस से उतर रही थी।

दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरानाला निवासी आयशा (58) पति अब्दुल फरीद सोमवार 18 मार्च को अपने रिश्तेदार के यहाँ सिवनी आ रहीं थीं। बताया जाता है कि यहाँ वे जब छिंदवाड़ा चौक पर बस से उतर रहीं थीं तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।