पाँच किलो गांजे के साथ चार धराये

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

लखनादौन (साई)। लखनादौन पुलिस के द्वारा चार लोगों के पास से लगभग चार किलो 650 ग्राम गांजा जप्त करने में सफलता हासिल की गयी है।

पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि लखनादौन पुलिस ने चार ठिकानों से बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया है। गांजा बेच रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से खबर मिल रही थी कि अलग – अलग गाँवों में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है, जिसके बाद टीम बनाकर दबिश दी गयी। आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।

इन पर हुई कार्यवाही : सनाई डोंगरी निवासी बोरा उर्फ शेर सिंह पिता जग्गू झारिया पुरवामाल में गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 750 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। इसी प्रकार बगलई निवासी ओम प्रकाश पिता राम कुमार मिश्रा से 1.30 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। गोसाई खमरिया निवासी देवेन्द्र पिता नोखेलाल सेन अपनी सेलून की दुकान से गांजा बेच रहा था। उसके पास से एक किलो 350 ग्राम गांजा मिला। इसी गाँव का रहने वाला विमल पिता देवी प्रसाद गोल्हानी के पास से सवा किलो गांजा जप्त किया गया है।