ससुराल में फांसी पर झूला युवक!

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। उगली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसकी ही ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बटवा निवासी पवन (24) पिता रूपचंद भलावी बीती चार तारीख को ग्राम बाकल स्थित अपनी ससुराल गया हुआ था जहाँ वह लगभग दो दिन रहा। बताया जाता है कि इसी दौरान उसकी बहस, उसी की पत्नि के साथ बीती रात हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सोमवार 07 अक्टूबर को पवन का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ दिखायी देने पर ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और सभी आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिये भिजवा दिया। पोस्ट मार्टम के उपरांत मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।