प्रियंका नहीं करना चाहतीं निक संग ये एक काम

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)
मुंबई (साई)।बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ एक ऐसा काम है जो नहीं करना चाहती हैं। दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शो पर आईं जहां आकर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। 

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वे निक जोनस के साथ कोई भी प्रोफेशनल गाना नहीं गाना चाहती हैं। प्रियंका कहती हैं कि मुझे म्यूजिक का शौक है लेकिन इस फील्ड की जानकारी काफी कम है। निक के साथ गाना गाने के मतलब है उसमें महारथ हासिल होना। जो मुझे नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक जोनस खुद गाने बनाते हैं। लिरिक्स लिखते हैं और कंपोज भी खुद ही करते हैं। 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आईं हैं। उन्होंने नई दिल्ली में आकर अपनी अगली फिल्म द व्हाइट टाइगरकी शूटिंग का एक भाग पूरा कर लिया है। वापस वे अमेरिका कब लौटेंगी इस पर अभी प्रियंका ने कुछ नहीं बताया है।