भाजपा के विजय रथ को रोकना काँग्रेस के लिये संभव नहीं

 

0 ये चुनाव भारत का भविष्य तय करेंगे :  वेदसिंह ठाकुर

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। यह चुनाव एक सुखी, समृद्ध और सुरक्षित भारत को गढ़ने का चुनाव है। आपके बच्चों का भविष्य कैसे उज्ज्वल होगा, इसकी गारंटी लेने का चुनाव है। ये दुनिया में भारत का सही स्थान तय करने का चुनाव है। भाजपा एक समृद्धशाली भारत के निर्माण के साथ खडी है। जबकि काँग्रेस झूठ बोल कर सत्ता पाना चाहती है। आपका एक वोट देश की दशा और दिशा तय करेगा।

इस आशय की बात पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वेदसिंह ठाकुर द्वारा जारी एक बयान में कही गयी। इसके साथ ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुदर्शन बादल द्वारा कहा गया कि मध्य प्रदेश में सालों के बाद काँग्रेस की सरकार बनी। इन्होंने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही थी, ऐसी कई बातें कही थीं। लेकिन कुछ नहीं किया। कोई भी वादा निभाया क्या। लेकिन ढाई महीनों में इन्होंने तीन काम जरूर किये हैं।

सुदर्शन बाझल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है, डकैतों को नयी ऊर्जा मिल गयी। दूसरा काम ट्रांसफर उद्योग खूब फला-फूला। तीसरा बड़ा काम ये किया कि इनके करीबी लोगों के घरों से नोटों के थैले निकल रहे हैं। ये अगले सालों में मध्य प्रदेश का क्या हाल करेंगे। अब तो उनकी निगाहें तो पूरे देश पर हैं। अगर ये सिर्फ मध्य प्रदेश में इतनी लूट कर सकते हैं, तो पूरे देश में कितनी लूट करेंगे, सोचने की बात है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने कहा कि कुछ भी अच्छा करने के लिये नीयत साफ होना चाहिये, लेकिन काँग्रेस के नेताओं की नीयत भ्रष्ट है। नेता भ्रम में हैं और नीति भटकी हुई है। यही कारण है कि काँग्रेस सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण की बात अपने ढकोसला पत्र में डालती रही, लेकिन कभी उसे लागू करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। नरेंद्र मोदी ने यह काम किया। वो भी किसी और का हक छीने बिना। काँग्रेस के झूठे वादों की लिस्ट बहुत लंबी है।

जारी बयान में भाजपा जिला महामंत्री अशोक टेकाम ने कहा कि लोगों ने तय कर लिया है कि वे नरेंद्र मोदी के साथ हैं। भाजपा के इस विजय को रोकना काँग्रेस के बस में नही है। काँग्रेस के पास विकास का एजेंडा है ही नहीं। वह सिर्फ देश का बंटाधार करना चाहते हैं। ये लोकसभा चुनाव लोगों को मजबूत भारत के लिये मजबूत प्रधानमंत्री के रूप मे नरेन्द्र मोदी को चुनने का सुनहरा अवसर है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.