(ब्यूरो कार्यालय)
भोपाल (साई)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम किरदार निभाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग रविवार की दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए।
उनके बड़े बेटे विवेक और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें मुखाग्नि दी। कैलाश सारंग का अंतिम संस्कार रविवार को करीब 4.30 मिनट पर सुभाषनगर विश्राम घाट में किया गया। अंतिम संस्कार के बाद शांति सभा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के कई बड़े छोटे नेताओं समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 9 बजे विशेष विमान से मुंबई से भोपाल लाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। एयरपोर्ट से पार्थिव देह को 74- बंगले स्थित उनके निवास पर लाया गया, जहां पर शिवराज सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। सभी ने यहां श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शनिवार को मुंबई के अस्पताल में 87 साल के कैलाश सारंग का निधन हो गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने संवेदना जताते हुए लिखा- कैलाश सारंग को मध्य प्रदेश की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.