म.प्र.राज्य कौशल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए 15 जनवरी तक पंजीयन करना अनिवार्य

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। प्रभारी प्राचार्य शासकीय उद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि म.प्र.राज्य कौशल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों द्वारा माह सितम्बर 2022 से माह जनवरी-2023 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कराया गया है|

NSDC की गाइडलाईन अनुसार सभी प्रतिभागियो को NSDC के https://www.skillindiadigital.gov.in/home पर पंजीयन करना अनिवार्य है। ऐसे प्रतिभागी जिन्होंने पूर्व में म.प्र. कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजियन किया था उन्हें भी NSDC के Portal के द्वारा पंजीयन करना अनिवार्य है।

NSDC के पर पंजीयन न होने की स्थिति में प्रतियोगिता में सम्मिलित नही होने दिया जावेगा। अतः प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु NSDC के पर 15 जनवरी 2024 तक पंजीयन करना अनिवार्य है| उक्त संबंधि में अधिक जानकारी NSDC की वेबसाईट Skill India Digital Portal पर उपलब्ध है साथ ही शासकीय आईटीआई में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।