विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी ने बताया कि जिले में संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंसौर-कन्या शिक्षा परिसर सिवनी, कुरई, छपारा, लखनादौन में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को प्रात: 11.00 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।

यह केन्द्र निम्नानुसार है-शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुरई, शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय कन्या कुरई, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी, शास.सीएमराईज विद्यालयछपारा,शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय कन्या छपारा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लखनादौन, शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय कन्या लखनादौन, शासकीय सीएम राईज विद्यालय घंसौर, शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय कन्या घंसौर, शासकीय सीएम राईज विद्यालय धनौंरा, शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय कन्या धनौंरा।