हज जाने वालों का किया इस्तकबाल

(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। जिले से जाने वाले आजमीने हज फिरोज खान, रउब खान, अनीस खान, सैयद मुमताज अली, ईसाक खान, रब्बू खान, मुमताज खान, अमन खान, नईम खान का मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अधिकारी कर्मचारी दिव्यांग संघ ने इस्तकबाल किया और हज के दौरान मक्का शरीफ में दुआओं में याद करने की दरख्वास्त की।
इस मौके पर संघ के नरेन्द्र सिंह ठाकुर, अल्हाज असदउल्ला खान, मुफ्ती अफजल, अल्हाज कमरूज्जमा, वाहिद अली, हामिद अली, अब्दुल वसी खान, घनश्याम खण्डेलवाल, शैलेन्द्र गौर, मिर्जा सादिक बेग, शफीक पटैल, आसिफ जरदारी, रामसेवक सराठे, एस.एस. बंजारा, आनंद ताम्रकार, जे.पी. तिवारी ने आजमीने हज से जिले, प्रदेश व देश के लिये अमन सुकमून,चैन की दुआ माँगने की गुजारिश की।