दीपिका पादुकोण का फैन्स को तोहफा

 

अपने क्लोसेट से नया एडिशन किया लॉन्च

(ब्‍यूरो कार्यालय)
मुंबई (साई)। दीपिका पादुकोण ने साल के खत्म होने से पहले अपने फैन्स को तोहफा दिया है। दरअसल, दीपिका के क्लोसेट से नया एडिशन आज लॉन्च हो गया है। दीपिका के क्लोसेट में उनके पर्सनल कलेक्शन से एक्सेसरीज और कपड़े शामिल हैं, जिसे दीपिका ने खुद तैयार किया है। दीपिका के इस कलेक्शन के साथ वेबसाइट पर फेस्टिव वाइब्स का रंग देखने मिल रहा है। बता दें कि 

दीपिका के क्लोसेट से पहले के सभी एडिशन बेहद सफल रहे थे। उनका पूरा कलेक्शन कम समय में ही बिक गया था। वैसे तो ये कोई शॉकिंग बात नहीं है क्योंकि दीपिका को दुनियाभर में फैशन आइकन के रूप में देखा जाता हैं। बता दें कि दीपिका द्वारा शुरू किया गया ये लिव लव लाफफाउंडेशन मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है।

दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो लास्ट फिल्म पद्मावत में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। अब दीपिका फिल्म छपाकमें नजर आने वाली हैं। मेघना गुल्जार द्वारा डायरेक्ट ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है।

इसके अलावा दीपिका, कबीर खान की 83में भी दिखाई देंगी। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही हैं। तो वहीं रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।