डेनमार्क के बारे में ये जानकारियां आपको हैरान कर देंगी

दुनिया के हर देश की अपनी एक अलग खूबी और खासियत होती है लेकिन आज हम आपको डेनमार्क के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां देंगे जिनके बारे में आपने शायद आज तक नहीं सुना होगा। आपको बता दें की डेनमार्क उन चुनिंदा देशों में से एक है जो सबसे खुशहाल और सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों की गिनती में आता है। तो आइये जानते हैं डेनमार्क के बारे में कुछ ऐसी ही मजेदार बातें :
– डेनमार्क में एक अजीबोगरीब कानून है, यहाँ के नागरिकों द्वारा डेनमार्क का झंडा जलाने पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होती लेकिन यहाँ किसी भी दूसरे देश का झंडा जलाना गैर कानूनी है।
– न्यूजीलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के आलावा डेनमार्क ही वो देश है जो दुनिया के टॉप 5 सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों की लिस्ट में शुमार है।
– डेनमार्क के झंडे का निर्माण 1219 में किया गया था और इसी कारण ये दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे पुराना झंडा है।
– डेनमार्क 100 से भी ज्यादा द्वीपों से मिलकर बना है और इनमे से कई द्वीप ऐसे हैं जहाँ आज भी कोई मानव आबादी नहीं है।
– आपको जानकर आश्चर्य होगा की डेनमार्क के निवासी अपने मन मुताबिक अपने बच्चों का नाम नहीं रख सकते, दरअसल वहां करीब 7000 नामों की एक सूचि है और सिर्फ इसी सूचि में से बच्चों का कोई नाम रखा जा सकता है।
– आपको जानकर हैरानी होगी की डेनमार्क की भाषा में ह्यकृपयाह्ण के लिए कोई शब्द नहीं है।
– डेनमार्क को एक चपटा देश भी कहा जाता है क्योंकि इसकी समुद्र तल से ऊंचाई बहुत कम है। आपको बता दें की डेनमार्क के सबसे ऊँचे पहाड़ की ऊंचाई भी सिर्फ 170 मीटर है।
– डेनमार्क की कुल आबादी है करीब 5.7 मिलियन।
– आपकी जानकारी के लिए बता दें की डेनमार्क में सूअरों की संख्या वहां की मानव आबादी से भी ज्यादा है।
– डेनमार्क सिर्फ 42,926 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है यानी आंकलन किया जाये तो भारत के हरियाणा जैसे राज्यों से भी छोटा।
– रिपोर्ट के अनुसार डेनमार्क दुनिया के सबसे खुश रहने वाले लोगों के देशों में से एक है।
– डेनमार्क के स्कूलों में तैराकी जरूर सिखाई जाती है और इसी कारण यहाँ का लगभग हर व्यक्ति तैराकी में माहिर है।
– डेनमार्क के लोग साईकिल चलाना पसंद करते हैं और यही कारण है की यहाँ साइकिलों की संख्या कारों से भी दोगुनी है।
– 10वीं सदी में डेनमार्क का राजा था हैराल्ड ब्लूटूथ और इसी राजा के नाम पर मोबाइल में इस्तेमाल होने वाले ब्लूटूथ का नाम पड़ा था।
– भारत में कार खरीदना बेहद आसान है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की डेनमार्क में कोई नयी कार खरीदने पर करीब 150 प्रतिशत टैक्स लागू होता है।
(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.