सर्दियों के मौसम में जरूर खाएं यह चीजें

 

सर्दी का मौसम शुरू हो चूका है। यह मौसम हमारी त्वचा को भी काफी नुक्सान पहुँचाता है। त्वचा में इस मौसम में एक रूखापन सा आ जाता हैं। भीगी हुई खसखस खाली पेट खाने से दिमाग में तरावट और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। ठंड के समय बादाम खाने से प्रोटीन, कैल्शियम मिलता है।

इस मौसम में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। यह मौसम हमारी त्वचा को भी काफी नुक्सान पहुँचाता है। त्वचा में इस मौसम में एक रूखापन सा आ जाता हैं, जो की आपके निखार को कम करता हैं। इसलिए आपको इस मौसम में अपनी खानपान में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपकी सेहत और त्वचा दोनों को ही सम्पूर्ण पोषण दें। 

काजू

काजू को ड्रायफ्रूट्स का राजा माना जाता है। महंगे होने के बावजूद अगर आप इसे रोजाना खाते हैं तो इसके अनेक फायदे हैं। इसमें कैलोरी ज्यादा रहती है। ठंड में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। काजू से कैलोरी मिलती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

खसखस

खसखस का इस्तेमाल सब्जी की ग्रेवी बनाने और सर्दी के दिनों में स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए किया जाता है। यह स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। भीगी हुई खसखस खाली पेट खाने से दिमाग में तरावट और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। आप चाहें तो खसखस वाला दूध या फिर खसखस और बादाम का हलवा खा सकते हैं। यह सर्दियों के मौसम में बहुत अच्छा होता है।

बादाम

मस्तिष्क को सक्रिय और शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए बादाम का सेवन बहुत ही गुणकारी होता है। ठंड के समय इसे खाने से प्रोटीन, कैल्शियम मिलता है। इसके चाहें तो आप रातभर पानी में रखकर सुबह खा लें या फिर इसका दूध या हलवा बनाएं।

अखरोट

अखरोट ऊर्जा का बेहतर स्रोत होता है। साथ ही इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, मिनरल्स, एंटीआक्सीडैंट्स और विटामिन्स अधिक मात्रा में मिलते है। जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है।

अंजीर

अंजीर एक ऐसा फल है जो जितना मीठा है, उतना ही लाभदायक भी होता है। अंजीर के सूखे फल बहुत गुणकारी होते हैं। अंजीर खाने से कब्ज दूर हो जाती है। इसमें आयरन होता है, जो खून बढ़ाने में भी मदद करता है।

च्यवनप्राश

सर्दी के मौसम में च्यवनप्राश आपको कई रोगों से दूर रखता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी देता है। च्यवनप्राश प्रतिदिन खाने से शरीर का पाचनतंत्र सुदृढ़ होता है, स्फूर्ति बनी रहती है।

गजक

गजक सर्दियों के मौसम में बहुत गुणकारी होती है। यह गुड़ और तिल से बनाई जाती है। गुड़ में आयरन, फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है। तिल में कैल्शियम व वसा होता है। इसके कारण ठंड के समय शरीर को अधिक कैलोरी मिल जाती है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। दूध

वैसे तो दूध का सेवन सेहत के बहुत अच्छा होता है लेकिन सर्दियों के मौसम में यह बहुत गुणकारी साबित होता है। इस मौसम में रात को सोते समय केसर, अदरक, खजूर और हल्दी दूध में डालकर पीनी चाहिए। सर्दी के मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी से भी दूध बचाव करता है।

(साई फीचर्स)