त्रिपुर सुंदरी का दरबार जगमगायेगा ज्योति कलशों से

 

 

परशुराम देवालय में भी होगी कलश स्थापना

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। शारदेय नवरात्र में दुर्गा चौक स्थित माता श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी एवं नंदीकेश्वर धाम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सामूहिक मनोकामना कलशांे की स्थापना की जायेगी।

जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं.ओम प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में गत दिवस संपन्न हुई बैठक में धार्मिक आयोजनों को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में शारदीय नवरात्र आयोजन, ब्राह्मण समाज के अनुषांगिक संगठन युवा शाखा एवं परशुराम वाहिनी का पुर्नगठन, सामाजिक भवन परिसर में फैंसिंग एवं रचनात्मक कार्यों के विषय में विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मत निर्णय लिये गये।

ब्राह्मण समाज प्रवक्ता पं.मनोज मदन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि माता श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी एवं भगवान परशुराम मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मनोकामना कलशों की स्थापना विधि विधान से की जायेगी।

ज्ञातव्य है कि नंदीकेश्वर धाम ब्राह्मण समाज परिसर में प्रतिष्ठित सिद्ध मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण – प्रतिष्ठा शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शुभ हस्ते, दो वर्ष पूर्व की गयी है। इस मंदिर में ज्वारे एवं कलश स्थापना का यह तीसरा नवरात्र होगा।

मंदिर समिति अध्यक्ष पं.शिव कुमार तिवारी, ब्राह्मण समाज जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शुक्ला, नगर अध्यक्ष अशोक तिवारी, महिला शाखा अध्यक्ष सरला उपाध्याय, महिला शाखा संयोजक गीता अवस्थी, शकुंतला तिवारी, नगर अध्यक्ष दुर्गेश्वरी शर्मा, अरविंद दुबे आदि ने बताया कि श्रद्धालुजन मनोकामना कलश स्थापित कर सकते हैं।

बैठक में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं.ओम प्रकाश तिवारी, प्रशांत शुक्ला, पं.प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, शिव कुमार तिवारी, नंद कुमार उपाध्याय, अशोक पाठक रवि उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.