आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। गुरूवार 01 फरवरी 2024 को आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निग बोर्ड श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।

बैठक मे उपसंचालक सहपरियोजना संचालक आत्मा श्री मोरिस नाथ द्वारा वर्ष 2023-24 मे आत्मा योजनान्तर्गत किये गये कार्यो का प्रस्तुतिकरण दिया गया साथ ही प्राकृतिक खेती हेतु शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशो से समस्त सदस्यों को अवगत कराया। राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण पर गये कृषको द्वारा अपने अनुभवो की जानकारी दी गई।

बरघाट के कृषक श्री प्रदीप राहंगडाले द्वारा केचुआ खाद बनाने एवं जैविक खेती के फायदे बताये। जिले मे दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स फसलो का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिये गये। आत्मा योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 के लिये कृषक पुरुस्कार हेतु चयनित कृषको को कलेक्टर महोदय एवं अन्य शासकीय/अशासकीय सदस्यों की उपस्थिति मे प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये।

बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी, उप संचालक कृषि, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला विपणन अधिकारी, रिलाईन्स फाउंडेशन के अधिकारी/कर्मचारी, आत्मा योजना के अधिकारी/कर्मचारी एवं अशासकीय सदस्य श्री वेद सिंह ठाकुर, श्री ओम ठाकुर, श्री अशोक तेकाम, श्रीमति उर्मिला उईके, श्री परसराम सनोडिया, श्री बलराम चन्द्रवंशी, श्री सदन कश्यप उपस्थित रहे।