एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 07 फरवरी को

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि सिवनी जिले में स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता पर आधरित औद्योगिक विकास की संभावनाओं को लेकर 07 फरवरी 2024 को जिला पंचायत सिवनी के सभाकक्ष में प्रात: 12 बजे एक दिवसीय कार्यशाला का अयोजन विभिन्न विभागों की सहभागिता से किया जायेगा।

जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।जो आमजन को स्वरोजगार स्थापित करने सहायक होंगी। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिये कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी से संपर्क कर सकते हैं।