धूमधाम से शोभा यात्रा निकाल किया गणगौर विजर्सन

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। दिनों तक पूजन-अर्चन के बाद गुरूवार को शहर विभिन्न घरों में स्थापित गणगौर की धूमधाम से शोभा यात्रा निकालकर मठ मंदिर तालाब में विर्सजन किया गया। गुरूवार शाम करीब 5 बजे शहर के दुर्गा चौक से आकर्षक साज-सज्जा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।

अग्रवाल समाज व राजस्थानी महिला मंडल द्वारा निकाली गई यात्रा में डीजे के धुन पर महिलाओं व युवतियों ने डांस किया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा व आकर्षक परिधान में नजर आई। महिलाओं ने गणगौर सजावट सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पारंपरिक गीत-संगीत व नृत्य के साथ गणगौर का विसर्जन किया। दुर्गा चौक से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा गिरजा कुंड, नेहरू रोड, नगर पालिका चौक, शंकर मढ़िया, महावीर मढ़िया होते हुए मठ तालाब घाट पर पहुंची, जहां हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष अनुसार नवविवाहित बहू-बेटियों द्वारा राजस्थानी परपंरा व संस्कृति अनुसार 16 दिनों तक गणगौर की स्थापना कर पूजन किया जाता है। इस दौरान महिलाओं की कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 11 अप्रैल शुक्रवार को पारंपरिक रूप से गणगौर विसर्जन का जुलूस बाजे-गाजे के साथ निकाला गया। इस दौरान राजस्थानी महिला मंडल और अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की मौजदूगी में गणगौर का विसर्जन कराया गया।

इससे पहले दुर्गा चौक स्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर में गणगौर सजाकर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान नवविवाहित बेटियों व बहुओं के कार्यक्रम आयोजित किए गए।जगह जगह में शीतल पेयजल, लस्सी आदि से शोभा यात्रा का स्वागत की गई। इस दौरान नवविवाहित कोयल, राशी, पारूल, आयुषी, रानू अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कृत किया गया। युवतियों ने मठ मंदिर परिसर में राजिस्थानी गाने पर मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी। मठ मंदिर समिति ने विसर्जन के लिए घाट पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई। अग्रवाल समाज समिति ने शोभा यात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन व सभी संबंधितों के प्रति आभार व्यक्त किया।