डेंगू में इन चीजों से करें परहेज

शुरुआत में डेंगू का खतरा आमतौर पर गर्मी के मौसम में रहता था। लेकिन आजकल दिवाली तक डेंगू के मामले आते रहते हैं। डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है, जिसके लक्षणों (dengue fever symptoms) में तेज बुखार, ठंड लगना, चकते और प्लेटलेट्स गिरना प्रमुख लक्षण हैं। डेंगू में पपीते के पत्ते, बकरी का दूध, गिलोय आदि का सेवन (diet in dengue) काफी फायदेमंद रहता है। लेकिन डेंगू के बुखार में कुछ चीजों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इन फूड्स को खाने से डेंगू गंभीर हो सकता है और प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं।
भारत सरकार के मुताबिक, भारत में इस साल अगस्त के अंत तक डेंगू के कुल मामले 30627 हो चुके हैं और इस दौरान 12 लोगों ने जान गंवा दी है। यह आंकड़े काफी चिंतित कर देने वाले हैं। अगर डेंगू के बुखार में सही देखभाल नहीं की गई, तो मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
डेंगू के बुखार में मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे डेंगू ट्रीटमेंट (dengue treatment) का असर कम हो सकता है। क्योंकि, मसालेदार खाना खाने से पेट में गैस, एसिड जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जो आपकी तकलीफ को बढ़ा देती हैं।
फ्राइड और जंक फूड आमतौर पर भी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। लेकिन डेंगू में इन फूड्स से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। क्योंकि, ऐसा खाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही डेंगू से रिकवरी (dengue recovery) में भी देरी हो सकती है। वहीं, फ्राइड फूड का सेवन आपकी इम्युनिटी को कमजोर करता है।
डेंगू में क्या नहीं खाना चाहिए? इस सवाल के जवाब में नॉन-वेज का नाम भी शामिल है। क्योंकि, डेंगू के कारण आपकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और नॉन-वेज को अच्छी तरह नहीं पचा सकती। वहीं, यह आपकी इम्युनिटी को कमजोर कर सकता है, जिसके कारण प्लेटलेट्स तेजी से गिर सकती हैं।
डेंगू में गलती से भी एल्कोहॉल का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब पीने से आपकी सेहत खराब होने लगती है और शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जिसके कारण लो प्लेटलेट्स की समस्या हो सकती है। आप डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
डेंगू में कॉफी या कैफीन वाली अन्य ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। कॉफी या कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसके कारण प्लेटलेट्स में बढ़ोतरी नहीं होती और डेंगू गंभीर बन सकता है। इसलिए डेंगू का बुखार जल्दी उतारने के लिए कॉफी से दूर रहें।
(साई फीचर्स)
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।