अशोभनीय व्यवहार करने पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। सिवनी जिले में ग्रामीणों और महिलाओं से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर सिवनी ने निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार राजस्व निरीक्षक बण्डोल तहसील सिवनी द्वारा ग्राम जुझारपुर के ग्रामवासियों एवं महिलाओं से अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार करने एवं हाथापाई करने की शिकायत को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए है। बताया गया कि निलंबित राजस्व निरीक्षक का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन नियत किया गया है।