(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। स्थानीय नटराज पैलेस में गत दिवस जिले भर से आये कोटवारों के द्वारा मनोज मेश्राम को कोटवार संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया।
उक्त बैठक में पूर्व अध्यक्ष चुन्नी लाल सिंगोतिया, तहसील अध्यक्ष नंद किशोर डहेरिया, पूर्व अध्यक्ष भारत नागले, बरघाट तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र तिरपुड़े, खवासा तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल, नवयुवक तहसील अध्यक्ष सिवनी सहस कुमार डहेरिया, उपाध्यक्ष करूणा डोंगरे, कोषाध्यक्ष शाहीद बानो, सचिव मनोज गजभिये, सदस्य मनीराम डहेरिया, पुष्पा गढ़पाल, राजकुमार मेश्राम, कुसुम गजभिये, शशि बोरकर, सुखराम मेश्राम, जसवंत डहेरिया, दिलीप कोशरे, यशवंत रंगारे, गोपाल बोरकर, दीनू शेंडे, महेश डहेरिया, छाया डहेरिया आदि सदस्य उपस्थित थे।